अंजीर और अनिद्रा से राहत देगा कीवी, सर्दियों में जरूरत के मुताबिक चुनें फल


सर्दियों के मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलने लगते हैं। ये रसीले और बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इन मौसमी फलों में कई गुण भी छुपे होते हैं जो हमारे शरीर को पोषण देते हैं। सर्दियों में मिलने वाले फल आंखो से लेकर मसल टिशू के लिए फायदेमंद होते हैं। फूड ब्लॉगर मानसी पुजारा से जानिए सर्दियों में मिलने वाले फलों के बारे में


आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने में मददगार है, वजन नियंत्रित रखता है, दांतों को स्वस्थ रखता, स्किन कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करता है।


रोज सुबह 12 बजे के पहले एक केला खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल भी मजबूत बना रहता है।



 


आधा कप क्रैनबेरी में 25 कैलोरी होती है। कैंसर से बचाती है, ब्लड प्रेशर कम करती और इम्युनिटी बढ़ाती है।


खुशबूदार लाल रंग का फल हर तरह की आंखों की समस्या से बचाव करती है, दिल संबंधित किसी भी बीमारी से बचाव करती है। इम्युनिटी बढ़ाने वाला सबसे अच्छा फल है।


इसे नाशपाती भी कहते हैं। यह फल हड्डियां मजबूत करता है और प्रेग्नेंट लेडीज़ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।


पैची स्किन के लिए अंगूर सबसे ज्यादा असरदार है। दाग-धब्बे कम करता है, ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव करता है।


मोसम्बी के नाम से मशहूर ये फल विटामिन सी भरपूर होता है। अस्थमा के मरीजों को इसे खाना चाहिए।


सीताफल और शरीफा के नाम से मशहूर ये फल पाचन के लिए बहुत अच्छा है। एनीमिया से भी बचाता है



चीकू हड्डियां मजबूत करता है। प्रेग्नेंसी में फायदेमंद है, स्किन में सुधार लाता है और वजन भी नियंत्रित करता है।


 


कैल्शियम से भरपूर अंजीर हडि्डयों को मजबूत बनाती है, इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करता है।


तनाव दूर करने में सबसे असरदार फल है अमरूद। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारता है।


यह एक वेट गेन टॉनिक भी है और हडि्डयों को मजबूत बनाता है। बाल और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।


संतरे को विटामिन सी का पावर पैकेज भी कह सकते हैं। इसे खाने से स्किन और दिल की सेहत बनी रहती है।


पपीते के नाम से भी मशहूर है। मसल टिशू बनाने में सहायक है, सनबर्न व एक्ने से बचाव भी करता है।


स्लीप डिसऑर्ड्स के लिए सबसे अच्छा हल है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और दिल की बीमारी में लाभदायक है।