केदारनाथ मंदिर बर्फ की परत से ढंका

 


देश भर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तर और दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश भी हुई है। मैदानी राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मंगलवार रात से बर्फबारी के चलते 2 फीट बर्फ जम गई है। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। हिमाचल के किन्नौर में 3 फीट तक बर्फ गिरने से तापमान शून्य के नीचे चला गया है। लाहौल स्पीति में पर्यटकों के आने पर रोक है। वहीं, स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है।