14 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने किया गिरफ्तार


श्रीलंका की नौसेना ने अपने देश की जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अपने देश की जल सीमा में मछलियां पकड़ने और अपने क्षेत्रीय इलाकों में तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए नौसेना ने अपने गश्त के दौरान गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने मछुआरों की नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

दोनों देशों के मछुआरे अक्सर गलती से जल सीमाएं पारकर जाते हैं और उन्हें नौसेना पकड़ लेती है।