29 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन


66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है। पुरस्कारों को वितरण उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया। विजेताओं के अलावा समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सचिव रवि मित्तल, जूरी अध्यक्ष राहुल रवैल, उत्पल बोरपुजारी, फिरदौसुल हसन, अशोक दुबे, अक्षय कुमार, दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर की मौजूदगी रही। इस दौरान विजेताओं को स्वर्ण और रजत कमल प्रदान किए गए। 


29 दिसंबर को मिलेगा बिगबी को अवॉर्ड : समारोह के समापन के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा करते हुए बताया कि 29 दिसंबर को विजेताओं के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुलाकात करेंगे। इसी दौरान अमिताभ बच्चन को भी 50वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। 


गुजराती फिल्म 'हेल्लारो' की 13 एक्ट्रेसेस श्रद्धा, शचि जोशी, डेनिसा घूमरा, नीलम पंचाल, तर्जनी भाडला, बृंदा त्रिवेदी, तेजल पंचसारा, कौशांबी भट्‌ट, एकता बचवानी, कामिनी पंचाल, जागृति ठाकोर, रिद्धि यादव और प्राप्ति मेहता को रजत कमल दिया गया। 



  • स्पेशल मेंशन अवॉर्ड - सागर पुराणिक, रमाना डम्पाला, समीर एवं किशोर साधवानी


  • बेस्ट नैरेटिव वॉइस ओवर - दीपक, अग्निहोत्री उर्वजा उपाध्याय




राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट





























































































































































































बेस्ट एक्टरविकी कौशल, आयुष्मान खुराना

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर


स्वानंद किरकिरे (चुंबक)
बेस्ट एक्ट्रेसकीर्ति सुरेश (महानटी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेससुरेखा सीकरी (बधाई हो)
बेस्ट डायरेक्टरआदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्टपीवी रोहित (वंडला यरडला), समीप सिंह रनोट (हरजीता), तल्हा अरशद रेशी (हामिद) श्रीनिवास पोकाले (नाल)
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म सरकारी हीरिया प्राथमिक शाले कसरगोदू (कन्नड़)
बेस्ट लिरिक्समंजुथा, (नाथीचरमी)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्टरंजीत
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्मस्वीमिंग थ्रू डार्कनेस
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूजचलो जीते हैं
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल वैल्यूजपैडमेन- अक्षय कुमार
बेस्ट शॉर्ट फिल्म कसाब
बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्मअमोली
बेस्ट एजुकेशन फिल्मसर्लभ विरला
बेस्ट सोशल इश्यू फिल्मताला ते कुंजी
बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्मद वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
बेस्ट म्यूजिकज्योति, केदार दिवेकर
बेस्ट एडिटिंगसनराइज, हेमंती सरकार
बेस्ट ऑडियोग्राफीचिल्ड्रन ऑफ सॉइल, बिश्वदीप चैटर्जी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षकब्लेस जॉनी और अनंत विजय
बेस्ट राजस्थानी फिल्म टर्टल 
बेस्ट पंचांग फिल्म इन द लैंड ऑफ पॉइजनस वीमन
बेस्ट गारो फिल्म मां अमा
बेस्ट मराठी फिल्म भोंगा
बेस्ट तमिल फिल्म बारम
बेस्ट तेलुगु  फिल्ममहानटी
बेस्ट उर्दू फिल्म हामिद
बेस्ट बंगाली फिल्म एक जे छिलो राजा
बेस्ट कोंकणी फिल्मअमोरी
बेस्ट असमी फिल्मबुलबुल कैन सिंग
बेस्ट पंजाबी फिल्महरजीता
बेस्ट गुजराती फिल्मरेवा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टरसंजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोरशास्वत सचदेव (उरी द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट कॉस्ट्यूममहानटी
मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेटउत्तराखंड
बेस्ट एक्शन फिल्म केजीएफ
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर विक्रम मोर ।केजीएफ)
बेस्ट स्क्रीनप्लेराहुल रविन्द्रन
बेस्ट शॉर्ट फिक्शन फिल्मखरबस
बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू नॉन फीचर फिल्मसागनिक चैटर्जी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड व्हाय मी, एकांत
बेस्ट नॉन फीचर फिल्मसनराइज, द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स
बेस्ट कोरियोग्राफरकृति महेश, ज्योति तोमर (घूमर, पद्मावत)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्सआव, केजीएफ