बर्फीली मैराथन में दौड़े 1500 धावक , माइनस 52 डिग्री में हुई चेहरे पर बर्फ जमी


 उत्तरी चीन के मंगोलिया के स्वात्तशासी क्षेत्र के गेन्हे शहर में 2019 की चाइना पोल ऑफ कोल्ड मैराथन में करीब 1500 धावक दौड़े। बुधवार को रेस के दौरान यहां का तापमान माइनस 52 डिग्री सेल्सियस था। इसलिए बर्फीले मैदान में रेस के दौरान धावकों के चेहरे और शरीर पर बर्फ की पर्त जम गई। ठंड से बचने के लिए धावकों ने मोटे कपड़े पहने थे और पूरे चेहरे को मास्क से कवर किया था।


आयोजकों के मुताबिक, यह इलाका बर्फीले मैदान के नाम से जाना जाता है। चाइना कोल्ड पोल मैराथन हर साल होती है। 2019 की मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में स्थानीय और दूसरे देशों से लोग पहुंचे। रेस में शामिल सभी धावक पहले 40 डिग्री तक के तापमान में दौड़ने के अनुभवी थे। गेन्हे चीन का सबसे ठंडा शहर है, यहां अधिकतम तापमान माइनस 58 डिग्री तक दर्ज किया गया है।