मा. उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा जी द्वारा गरीब, बेघर व जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरण


मा. उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा जी द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशो के क्रम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम लखनऊ के सहयोग से गरीब, बेघर व जरूरतमंद लोगो ठंड से बचाव हेतु आज दिनांक 13.12.2019 को कम्बल वितरण किया गया। यह कम्बल वितरण का कार्यक्रम झण्डी वाला पार्क, त्रिलोकनाथ रोड, लालबाग में आयोजित किया गया। मा. उप मुख्यमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम में लगभग 200 व्यक्तियों को कम्बल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश एवं नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी जी द्वारा कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री अवनीश सक्सेना, अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार यादव, विभागीय अधिकारियों के साथ मा. पार्षदगण सर्वश्री राजेश मालवीय, अमित चैधरी, सै. यावर हुसैन रेशू, मुन्ना मिश्रा व अन्य उपस्थित रहें।