नाइट वॉक पर निकली केरल की आधी आबादी


केरल सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए एक नई पहल की गई है। केरल सरकार ने महिलाओं के लिए नाइट वॉक का आयोजन किया। राज्य सरकार द्वारा देर रात तिरुवनंतपुरम में आयोजित 'नाइट वॉक' में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।





केरल की मंत्री केके शैलजा ने कहा कि 'नाइट वॉक' एक संदेश देगा कि महिलाएं बिना समय की पाबंदी के भी बाहर जा सकती हैं। नाइट वॉक का आयोजन करीब 100 चयनित स्थानों पर किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए भी है' के संदेश को फैलाने के लिए इस पहल की शुरुआत की।