अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर जताई खुशी, कहा- देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा के नतीजों पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत व स्वस्थ संदेश है।


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं व धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के ख़िलाफ़ हैं।



दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर करारी हार मिली है। भाजपा 2015 की तरह इस बार भी सिंगल डिजिट में ही सिमट गई है। भाजपा को अभी तक 70 में से 7 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है।