गणित में सी.एम.एस. छात्र का शोध कार्य इण्टरनेशनल जर्नल आफ साइन्स एण्ड रिसर्च में प्रकाशित


 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-11 के छात्र शाश्वत बाजपेयी ने  गणित विषय में अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। गणित विषय में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र का शोध कार्य इण्टरनेशनल जर्नल आॅफ साइन्स एण्ड रिसर्च में प्रकाशित हुआ है, जो कि गणित व विज्ञान के क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक ख्यातिप्राप्त पत्रिका है। शाश्वत ने महान गणितज्ञ श्री धराचार्य के क्वाड्रेटिक इक्वेशन (द्विघात समीकरण) से सम्बन्धित गणितीय सूत्र को काम्प्लेक्स नम्बर्स के आधार पर सिद्ध करके गणित में अपनी महारत का परचम लहराया है तथापि अपनी सृजनात्मक प्रतिभा के दम पर निकट भविष्य में गणित के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। इस शोधकार्य हेतु सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को इण्टरनेशनल जर्नल आॅफ साइन्स एण्ड रिसर्च द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने गणित में शाश्वत की लगन व प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है, जिनके मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में नित नये कीर्तमान स्थापित कर रहे हैं।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी शैक्षिक रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों में उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन प्रदान करता है, जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं, साथ ही साथ रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।