लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर अन्य छात्र-छात्राएं आक्रोशित


राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर अन्य छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने उन्हें मनाने की कोशिश की पर वो नहीं माने।


विधि विश्वविद्यालय की छात्रा ने आंबेडकर सभागार में हुए तीन दिवसीय एकल अभियान के कैटरर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना था कि जब प्रोग्राम का विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं था तो बीच में पार्टीशन क्यों नहीं करवाया गया।

प्रथम वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि कैटरर के लड़के रात पौने 12 बजे छात्राओं पर कमेंट कर रहे थे।

बता दें कि मंगलवार को एकल अभियान का समापन समारोह था। जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की थी। एकल अभियान के कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर सभागार में किया गया था।