पीएम मोदी ने किया 'युविका' का जिक्र, जानें इसरो के इस कार्यक्रम के बारे में

भारत युवाओं को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने के लिए क्या कर रहा है इसकी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दी। उन्होंने इसरो के युविका प्रोग्राम के बारे में बताया। क्या है युविका प्रोग्राम यहां जानें

युविका..जिसकी फुल फॉर्म है 'युवा विज्ञानी कार्यक्रम', यह इसरो का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में युवा छुट्टियों के दिनों में स्पेस साइंस, और स्पेस कार्यक्रम के बारे में सीखते हैं। इस प्रोग्राम का दूसरा सेशन मई 2020 में होगा। इसबार के सेशन में ऐडमिशन लेने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2020 है। किन छात्रों का चयन हुआ है उनका नाम 2 मार्च को बताया जाएगा। सारी प्रक्रिया इसरो की साइट से ऑनलाइन होती है।

गर्मियों की छुट्टियों (मई 11-22, 2020) में यह कार्यक्रम करीब 2 हफ्ते तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध विज्ञानियों के बारे में बताया जाएगा। एक्सपर्ट से बातचीत करवाई जाएगी। प्रैक्टिकल होंगे।

कैसे होता है ऐडमिशन
इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 3-3 बच्चों को इसमें लिया जाता है। आठवीं पास बच्चे इसमें जा सकते हैं।