पांच पुलिस उपायुक्तों के लखनऊ में तबादले, इन जगहों पर मिली तैनाती


राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने पांच पुलिस उपायुक्तों के तबादले कर दिए। बता दें कि जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार पुलिस उपायुक्तों का तबादला किया गया।
इन अफसरों के किए गए तबादले
अफसर- वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी- पुलिस उपायुक्त उत्तरी- पुलिस उपायुक्त पश्चिम।
अरुण श्रीवास्तव- पुलिस उपायुक्त पश्चिम- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय।
शालिनी- पुलिस उपायुक्त महिला अपराध- पुलिस उपायुक्त उत्तरी।


पूजा यादव- पुलिस उपायुक्त दक्षिणी- पुलिस उपायुक्त महिला अपराध।
रईस अख्तर- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय- पुलिस उपायुक्त दक्षिणी