अतंर्राष्टीय श्रमिक दिवस पर सम्मानित किये गये सफ़ाई एवं उधान कर्मचारी --(सौरभ सिंह 'मोनू')पार्षद हिन्द नगर वार्ड लखनऊ


हर वर्ष की भाँति इस बार भी अत्यधिक व्यस्तताओं के कारण कल के महान दिवस का एक आयोजन अवशेष रह गया था, जिसे आज पार्षद सौरभ 
सिंह मोनू के तत्वावधान में सी एफ सी क्लब के नागरिकों के साथ सफाई कर्मचारियों को सम्मान देकर मनाया।
   विगत कल सम्पूर्ण विश्व में मनाए गए 'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' के उपलक्ष्य में आज शनिवार को  सोशल-डिस्टेंसिंग का अति विशेष ध्यान रखते हुए अपने उत्तरदायित्वों के अनुक्रम में अपने हिन्द नगर वार्ड में कार्य करने वाले 70 नगर निगम सफ़ाई कर्मचारियों व 10 उद्यान कर्मचारियों को "एक-एक जग, दो-दो फेसमास्क, सेनेटाइज़र व बिस्कुट के पैकेट" देकर उनका सम्मान व उत्साहवर्द्धन किया, एवं पूर्व श्रमिक दिवस की पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह हिन्द नगर वार्ड के सम्मानित नागरिकों द्वारा संचालित CFC क्लब के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर उक्त क्लब के समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। हिन्द नगर वार्ड में इस प्रकार का यह सम्मान समारोह तीसरी बार आयोजित किया गया।
 इसके उपरांत हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर डी व सेक्टर सी1 में संचालित 'राशन वितरण केंद्र' पर जाकर व्यवस्थाओं का सम्यक निरीक्षण किया।
 साथ ही 'नागरिक सुरक्षा कोर' के वॉर्डनों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानते हुए उन्हें सेनेटाइज़र देकर उनका अभिवादन किया।