बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन



लखनऊ, 5 मार्च। बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस ने सबसे  मेडल प्राप्त कर प्रथम, पद्मिनी हाउस द्वितीय, रानी लक्ष्मीबाई हाउस तृतीय और विवेकानंद हाउस हाउस चैथे स्थान पर रहा।  

   


    

  प्रतियोगिता का शुभारंभ नर्सिंग काॅलेज के प्रबंध निदेशक डा. नीरज बोरा ने मशाल जलाकर किया। डा. बोरा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेलों में जीत हार का कोई मतलब नहीं होता। शैक्षिणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उपविजेताओं से संघर्ष व परिश्रम करके लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। 

        चेयरपर्सन बिन्दू बोरा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती बोरा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है। बच्चों के लिए खेलकूद उतना ही आवश्यक है जितनी पढाई आवश्यक है। शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेलने से शारिरिक व मानसिक विकास होता है।



           खेलकूद प्रतियोगिता के समापन दिवस पर कबड्डी बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस विजेता एवं पद्मिनी हाउस उप विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में विवेकानंद हाउस ने बाजी मारी। पद्मिनी हाउस उप विजेता रही।

        गोला फेंक प्रतियोगिता में विवेकानंद प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई हाउस में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्वेता सिंह को स्वर्ण पदक, कोमल कुमारी को रजत व खुशी यादव को कांस्य पदक मिला।


             भाला फेंक प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस की तानिया जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। पद्मिनी हाउस की नेहा कुमारी ने द्वितीय व रानी लक्ष्मीबाई हाउस की शिवांगी त्रिपाठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में शिवा जी हाउस ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवाजी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।