राजधानी लखनऊ पश्चिम से विधायक अरमान खान निरंतर जनता की समस्याओं का समाधान करने जुटे




लखनऊ पश्चिम के राजाजीपुरम मे स्थित 'श्रीराम सेवा ट्रस्ट' के ध्यान केंद्र में वरिष्ठ जनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ और कई स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई। 

ट्रस्ट का भौतिक निरीक्षण भी किया और कई समस्याओं पर भी बात हुई, जिसको सर्वसम्मति से शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।




वही दूसरी तरफ लखनऊ पश्चिम के दर्जी बगिया, कालीजी मंदिर के पास मुहल्ले में पीने के पानी की समस्या से परेशान जनता से क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार सिंह राजा के साथ मुलाकात की और समस्याएं सुनी। अफसोस है कि 21वीं सदी में भी लोगों को पीने का पानी ठीक से नही उपलब्ध है। बहरहाल समस्या अभी अस्थाई तौर पर दूर करा दी गई है और शीघ्र इस समस्या का स्थाई समाधान भी भविष्य में करा दिया जायेगा।