राजधानी लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास की की समीक्षा बैठक


 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास),उत्तर प्रदेश द्वारा बी ब्लॉक कॉमन हॉल, विधायक निवास, लखनऊ में विधान सभा चुनाव 2022 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों से विधान सभा चुनाव  के प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया 


और नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया गया एवम आगामी निकाय चुनावों और लोक सभा चुनाव 2024 हेतु व्यूह रचना बनाई गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मणि शंकर पाण्डेय जी ने की। समीक्षा बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी,  जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।