सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ ने दिया मुख्यमंत्री को बधाई

 


लखनऊ, सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामेश्वरम हनुमान मंदिर पांडे गंज के महंत पवन कुमार दास ने मुख्यमंत्री दवारा पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा पुजारी पुरोहितों के लिए उठाया गया कदम कल्याणकारी सिद्ध होगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं | 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कई वर्षों से हमारी सरकार से यह मांग थी कि बहुत सारे मंदिरों की देखभाल पूजा अर्चना कर रहे पुजारियों को मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत नियुक्त किया जाता है। उनकी अपनी कोई आय नहीं होती है, उन सभी पुजारियों, पुरोहितों को सरकार दवारा माहवारी मानदेय दिया जाए और वृद्ध हो चुके पुजारियों को पेंशन व्यवस्था की जाए। ताकि वह अपना जीवन यापन कर सकें। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि पुजारी पुरोहित कल्याण बोर गठन किए जाने पर हमारे महासंघ के अंतर्गत आने वाले पदाधिकारी गर्णों को, बोई में पदाधिगण बनाया जाए। 

वार्ता में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में उपाध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी , जगदम्बा तिवारी , संगठन मंत्री लल्लू राम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष शुक्ला रुद्र, महासचिव महादेव बाबा, कोषध्यक्ष संजय पांडे, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।