मेम्बर ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड ने 16.06.2022 को आरडीएसओ का दौरा किया

 

मेम्बर ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक, रेलवे बोर्ड, श्री डी. सी. शर्मा ने 16 जून 2022 को आरडीएसओ का दौरा किया। इस अवसर पर आरडीएसओ के अधिकारियों ने हाल की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं को कवर करते हुए विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यकारी निदेशक/वैगन, श्री मनीष थप्ल्याल एवं कार्यकारी निदेशक/परीक्षण, श्री रुपेश कोहली ने आरडीएसओ की चल रही अनुसंधान परियोजनाओं एवं एजेंडा मदों पर अपनी प्रस्तुति दी।

मेम्बर , ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक, रेलवे बोर्ड, श्री डी.सी. शर्मा ने अपने संबोधन में आरडीएसओ द्वारा विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्रयासों की सराहना की और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तेजी से बदलते परिवेश के बीच और सुधार के लिए आग्रह किया। श्री शर्मा ने आरडीएसओ के अधिकारियों को परिवर्तनों को अपनाने और उनके ज्ञान के आधार और मूल दक्षताओं को बढ़ाने के लिए बदलते कारोबारी माहौल के साथ उन्हें पुनः  संरेखित करने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी विशेषज्ञों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आरडीएसओ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रेरित किया और अधिकारियों से अपनी श्रमशक्ति का ध्यान रखने का आह्वान किया।

  डीजी/आरडीएसओ श्री संजीव भूटानी ने आरडीएसओ आगमन के लिए एम.टी.आर.एस, रेलवे बोर्ड, श्री डी.सी. शर्मा को धन्यवाद दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि आरडीएसओ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और सभी शोध कार्यों को समय पर पूरा करेगा।