एक बदनाम - आश्रम 3 की धूम, 32 घंटो में देखा गया 100 मिलियन बार

 



ओरिजनल वेब सीरीज एक बदनाम-आश्रम 3 का मानो कोहराम मच गया हैं। जी हा, जैसे ही बाबा निराला के आश्रम के द्वार खुले, भक्त दौड़ पड़े, बाबा के दर्शन के लिए, और महज 32 घण्टो में 100 मिलियन बार देखा गया। इसी के साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म पर दुनिया में भी इतनी बड़ी वेब सीरीज हिट देने वाली एमएक्स प्लेयर भी हो गयी हैं नंबर वन। हालांकि महज तीन दिनों में दर्शको का आश्रम- 3 के लिए ये प्रतिसाद वाकई कमाल का हैं। आश्रम के पहले दो सीजन्स को लगभग 160 मिलियन दर्शकों ने देखा था। साथ ही, सीजन 3 के ट्रेलर रिलीज के छह घंटे के भीतर, शो पूरे भारत में यू ट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। तीन जून को रिलीज होने के बाद से कहानी, किरदार, सभी शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 




आश्रम एक ऐसा शो है जो एक महान बाबा निराला के जीवन पर प्रकाश डालता है। एक बदनाम -आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है।  वह अपने आप को सबसे ऊपर मानता है और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है।  यह श्बदनामश् आश्रम महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर समाज में सत्ता और स्थिति हासिल करने के लिए जारी है।  दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।

एम एक्स मीडिया के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, ‘‘एक बदनाम ...आश्रम 3, इस अनोखी श्रृंखला को देखने के लिए दर्शको की संख्या में कमाल का इजाफा हुआ हैं और ये इसका प्रमाण है कि सीज़न 2 ने 17 घंटों से भी कम समय में 50 मिलियन और सीज़न 3 ने सीरीज़ लॉन्च के केवल 32 घंटों में 100 मिलियन को पार कर लिया है।’’ इसी तरह निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा कहते हैं, ‘‘हमें आश्रम और अब तक रिलीज़ हुए सभी सीज़न पर बहुत गर्व है।  दर्शकों ने एक बार फिर अपना प्यार दिखाया है और हम उनकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।  पूरी कास्ट और क्रू ने अथक परिश्रम किया है और हमें खुशी है कि हमें डग् च्संलमत से बहुत अच्छा समर्थन मिला है और हम अपने भविष्य के वेंचर के लिए भी तत्पर हैं।’’ 

श्रृंखला में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष भी शामिल हैं। एक बदनाम...आश्रम 3 के सभी एपिसोड अभी मुफ्त में एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किये जा सकते हैं।