राजधानी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मध्यांचल उत्तर प्रदेश की हुई संगठन समीक्षा बैठक

 


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मध्यांचल उत्तर प्रदेश की संगठन समीक्षा बैठक कॉमन हॉल ब्लॉक ए दारुल सफा हजरतगंज लखनऊ में हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव  रहे बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी , राष्ट्रीय सचिव प्रेमचंद कश्यप , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल , प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल अमरमणि कश्यप , प्रदेश प्रमुख महासचिव सचिन कुमार सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ राजेंद्र जयसवाल , प्रदेश अध्यक्ष महिला सुनीता अर्कवंशी , प्रदेश अध्यक्ष युवा योगेंद्र अर्कवंशी , प्रदेश प्रभारी महिला शिवा गुप्ता , प्रदेश सचिव प्रताप सिंह , निजी सचिव ओमप्रकाश पाल , मध्यांचल के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष सभी विंग कमेटी उपस्थित हुए।

 आगामी चुनावों की तैयारी हेतु सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा  संगठन का विस्तार व बूथ तक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए ऐसे कई अहम मुद्दों पर बैठक की गई

 प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप जी ने मध्यांचल के समस्त जिला अध्यक्षों को जल्द से जल्द बूथ तक संगठन तैयार करने का निर्देश दिया व प्रदेश प्रमुख महासचिव सचिन कुमार सिंह जी ने मण्डलवार बैठक करने व सदस्यता अभियान चलाने के लिए गांव-गांव में जाने के निर्देश दिए