लखनऊ में कायनात सिद्दीकी ने तिरंगा शाखा के तहत चलाया सफाई अभियान , केसरबाग में चलाया गया श्रमदान



आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी ज़िलों पर तिरंगा शाखा लगाया जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सुचिता की राजनीति करने का संकल्प लिया।



      लखनऊ के केसरबाग में तिरंगा शाखा कोऑर्डिनेटर कायनात सिद्धकी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा शाखा में सम्मिलित हुईं और इलाके में फैली गंदगी जिससे तमाम बीमारियां पनपती है, जिसपर तत्कालीन सरकार का कोई ध्यान नहीं है लेकिन तिरंगा शाखा सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं ने इस गंदगी को साफ किया।इसके पूर्व कायनात सिद्धकी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते किया। जिसके पश्चात तिरंगा फहरा कर राष्टगान करके हुए तिरंगा शाखा का समापन हुआ।