आर.डी.एस.ओ. में सद्भावना दिवस का आयोजन

   


  

आर.डी.एस.ओ. में  सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आर.डी.एस.ओ. के महानिदेशक ,श्री संजीव भुटानी द्वारा प्रशासनिक भवन में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारयों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलायी गयी। प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त को कार्यालय अवकाश होने के कारण आज दिनांक 18.08.2022 को सद्भावना दिवस मनाया गया ।



  इस दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मानाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषओं, और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रिय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है । सद्भावना दिवस के मनाये जाने का विचार हिंसा से बचने और लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है । इस अवसर पर श्री एस. के. जैन., अपर महानिदेशक, आर.डी.एस.ओ., श्री बी. पी. अवस्थी, पी.ई.डी., इन्फ्रा-II, श्री राजेंद्र धम्बेल, पी.ई.डी., एस. & टी. , श्री डी. के. जयराज, पी.ई.डी., फाइनेंस , अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

       आर.डी.एस.ओ. के विभिन्न निदेशालयों में सम्बंधित विभाग प्रमुखों ने भी अपने कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।