राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ जल्द करेगा अपनी डिजिटल मैगजीन JUBITAL लॉन्च

 


आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर इस स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ तकनीक के नवीन युग में डिजिटलीकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए अपनी डिजिटल मैगजीन JUBITAL का प्रकाशन करने जा रहा है।यह डिजिटल मैगजीन प्रदेश के राजकीय कालेजों की पहली डिजिटल मैगजीन होगी। इससे पूर्व 'प्रगति' नाम से विद्यालय की पत्रिका प्रकाशित होती रही है।

 



सन् 1885 में समाजसेवी मुंशी नवल किशोर के सद्प्रयत्नों से स्थापित जुबिली कालेज में इंटर कक्षाओंका संचालन सन् 1922 में प्रारम्भ हुआ था। इसलिए जुबिली कालेज इंटर कक्षाओं का शताब्दी वर्ष भी मना रहा है।इस अवसर पर डिजिटल पत्रिका 'JUBITAL' का प्रकाशन विद्यालय के लिए गौरव की बात है।JUBITAL में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों की सुन्दर झांकी प्रस्तुत की जा रही है।  प्रधानाचार्य श्री धीरेन्द्र मिश्रा जी के निर्देशन में JUBITAL मैगजीन के प्रकाशन में विद्यालय के शिक्षक राजीव सिंह,अभय मिश्रा व अतुल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा है।