हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारत रक्षा दल का 26वाँ स्थापना दिवस समारोह



              "एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को" समर्पित आजादी के दीवानों का हिन्दोस्तान बनाने हेतु संकल्पबद्ध वैचारिक क्रान्ति का जनान्दोलन सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल का 26 वां स्थापना दिवस समारोह प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। संपूर्ण भारत में अन्याय, अत्याचार, शोषण, जातिवाद, धर्मवाद, संप्रदायवाद, की भावना से ऊपर उठकर लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने हेतु 21 सितंबर 1997 से निरंतर संघर्षरत कृत संकल्प संस्था भारत रक्षा दल के 26 वें स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लेखनी के सशक्त हस्ताक्षर वरिष्ठ लेखक डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, संस्था के संस्थापक सर्व श्री महेंद्र मल्होत्रा, मोहम्मद अनीस खान, भागवत चौबे, एच.के. उर्मिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष घोष ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलन कर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

              संस्था के पदाधिकारियों द्वारा समारोह में उपस्थित सम्मानित अतिथियों एवं संस्था के पुरोधाओं (संस्थापक) को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

                   मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने-अपने संबोधन में संस्था की सराहना करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण व सहयोग के लिए संस्था का निरंतर गतिमान रहने का आह्वान किया।

              उक्त अवसर पर संस्था के संस्थापक गण एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में क्रांतिवीर साथियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ध्वजवाहक की निर्णायक भूमिका का निर्वहन करने का आवाहन किया। 

                इसी क्रम में युवाओं के बीच लोकप्रिय प्रदेश महासचिव ओ. पी. आजाद एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पृथ्वी पाल ने युवाओं को सामाजिक जनचेतना के दायित्व का पुरजोर वकालत करने और उनके एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर आंदोलन चलाये जाने का आह्वान किया।

            26 वें दिवस स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष आशीष घोष एवं कुशल संचालन केन्द्रीय प्रमुख महासचिव कमलेश कुमार राय एडवोकेट द्वारा किया गया। 

               कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र खन्ना, प्रदेश सचिव आलोक पाल, मीडिया प्रभारी मोहित बजाज, मंडल अध्यक्ष प्रशान्त सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश लोधी, अरविन्द शुक्ला, शशि दुबे, मोहम्मद सरताज, मनिंदर सिंह, अजय कौरा, सत्यम तिवारी, अमन श्रीवास्तव, संदेश सिंह देवेंद्र शर्मा, करन यादव, राहुल सिंह, धनंजय तिवारी, कमल श्रीवास्तव, लवलेश पाण्डेय, अनुभव तिवारी, प्रदीप यादव इत्यादि क्रान्तिवीर साथियों ने महती भूमिका का निर्वहन किया।