राजधानी लखनऊ के सिंचाई विभाग में इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ ऊ० प्र० का धरना प्रदर्शन 52वें दिन भी जारी

 


ईलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाज, उत्तर प्रदेश के सदस्यों का अपनी लम्बित मांगों को लेकर अनिश्वितकालीन धरना।/प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग के कार्यालय के समक्ष 52वें दिन भी जारी रहा।  जनपद मिर्जापुर के सदस्य  इं०श्री राम,  इं० के०के०प्रसाद, इं०अनूप मौर्य, इं० राज कुमार प्रभाकर जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में धरने पर बैठे, जिसका नेतृत्व इं० अजय कुमार यादव-मंडल अध्यक्ष वाराणसी ने किया। 

संघ के महासविव-इं० अनुपम कुमार त्यागी ने अवगत कराया कि सदस्यों के अनेकों समस्‍यायें लम्बित है जिसका निराकरण काफी समय व्यतीत होने के उपरान्त भी विभाग स्तर से नहीं हो सका है, वार्ताएं की जाती है किन्तु वार्ता में बनी सहमति कागजी कार्यवाही की भेंट चढ़ कर रह जाती है। फलप्रद कार्यवाही विभाग स्तर से न होने की दशा में संघ के सदस्यों में भार आक्रोष व्याप्त है, जिसके फलस्वरूप संघ को संघर्ष का मार्ग अपनाना पड़ा है। 


इं० प्रदीप कुमार पाल कार्यकारी अध्यक्ष बे बताया कि जूनियर इंजीनिर से सहायक अभियन्ता पद पर वर्ष 2020-21 की रिक्तियों के विरूद्ध पदोन्नति कार्यवाह्य तीन वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी नहीं हो सकी है। जिसके कारण चयन वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की पदोन्नति कार्यवाही भी लम्बित चल रही है। अनेकों सदस्यों के स्थाईकरण आदेश निर्गत नहीं किये मये हैं, वर्ष 2020 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त जूनियर इंजीनियर्स का आधारभूत प्रशिक्षण नहीं कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त धरना स्थल पर सम्पन्न सभा को  महेश कुमार वर्मा, इं० अशीष कुमार यादव एवं इ० संजय कुमार आदि ने सम्बोधित किया।