राहुल गांधी का अनोखा रंग, मां सोनिया को दिलाई ठंड से राहत


नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राजघाट पर सत्याग्रह किया। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भारतीय संविधान में आस्था जाहिर करते हुए प्रस्तावना पढ़ी। इस मौके पर बापू के पसंदीदा भजन गाए गए।  साथ ही महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ.  अंबेडकर की पुरानी तस्वीरों को मानव श्रृंखला के जरिये दिखाते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई


सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और ऐसे में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह किया। जहां घर में लोगों की कंपकपी छूट रही थी, ऐसे में कांग्रेस के नेता राजघाट पर ठंड में सत्याग्रह पर बैठे थे। तभी एक ऐसा मौका आया जब राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए कुछ ऐसा किया जो मीडिया के कैमरों में कैद हो गया।




 कि जैसे-जैसे शाम गुजरती जा रही थी दिल्ली की हवा और ठंडी होती जा रही थी। ऐसे में पहले से ही स्वेटर व शॉल पहनी सोनिया गांधी को भी ठंड लगने लगी। तब राहुल गांधी ने उनसे बात की और दोनों के बीच में रखी शॉल को उठा लिया।



उसके बाद राहुल ने शॉल खोली और मां सोनिया को वो शॉल ओढ़ा दिया। ये पूरे पल कैमरों में कैद हो गए और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए।



इस दौरान सोनिया भी बेटे राहुल का प्यार देखकर मुस्कुराती नजर आईं।



यह पहली बार नहीं है जब राहुल ने सोनिया के लिए सार्वजनिक रूप से प्यार जताया है। इससे पहले भी जब राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे उस दिन उन्होंने सभी के सामने भरे मंच पर मां के माथे को चूमते हुए उन्हें गले लगा लिया था।



राहुल-सोनिया का ये प्यार हमेशा ही सोशल मीडिया की सुर्खियां बनता है। सिर्फ यही नहीं राहुल अपना प्यार बहन प्रियंका के लिए भी सार्वजनिक तौर पर दिखाते रहे हैं। वह प्रियंका को भी गले लगाते रहे हैं। सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने में उनके अंदर कोई झिझक भी नहीं देखी गई है।



बाद में वही शॉल ओढ़े खु राहुल गांधी दिखाई दिए।