रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2% गिरावट, सेंसेक्स 39 अंक नीचे 41643 पर बंद




शेयर बाजार सोमवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 38.88 अंक की गिरावट के साथ 41,642.66 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,474.61 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 9 प्वाइंट नीचे 12,262.75 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,213.25 तक लुढ़का था। विश्लेषकों का कहना है कि छुट्टियों का सीजन होने की वजह से छोटी अवधि में बाजार स्थिर रह सकता है।


सेंसेक्स के 30 में से 12 और निफ्टी के 50 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.29% लुढ़क गया। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.73% नुकसान में रहा।


निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
यस बैंक3.79%
नेस्ले2.41%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1.76%
एसबीआई1.61%
कोल इंडिया1.57%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
जी एंटरटेनमेंट3.61%
वेदांता2.43%
मारुति1.56%
डॉ. रेड्डी1.45%
एचडीएफसी1.16%