100 सड़कें अभी भी बंद, 28 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम ,बर्फबारी से हिमाचल में


बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर भी हिमाचल में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। प्रदेश में गुरुवार को करीब 100 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। प्रदेश में 27 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी से दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान भी कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कल्पा में माइनस 8.2, मनाली में माइनस 4.2, कुफरी में माइनस 3.8 और शिमला में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।