20 करोड़ फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के हासिल करने वाले पहले व्यक्ति


पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले व्यक्ति बन गए हैं। रोनाल्डो से ज्यादा सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। उन्हें 17.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। 


टॉप-10 लिस्ट में रोनाल्डो के अलावा, तीन और फुटबॉलर हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 8वें और ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 10वें नंबर पर हैं। मेसी के 14.1 करोड़ और नेमार के 13.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा हॉलीवुड स्टार और रेसलर ड्वेन जॉनसन 17 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।


वीडियो शेयर कर लोगों को शुक्रिया कहा


रोनाल्डो ने एक वीडियो शेयर कर अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया है। अक्टूबर 2018 में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज को पीछे छोड़ा था। साथ ही वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी बन गए थे। फिलहाल, सेलेना के 16.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे लिस्ट में 5वें नंबर पर काबिज हैं।


टॉप-10 लिस्ट में तीन और फुटबॉलर हैं


















































































नंबरयूजरफॉलोअरप्रोफेशनदेश
1इंस्टाग्राम33 करोड़सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मअमेरिका
2क्रिस्टियानो रोनाल्डो20 करोड़फुटबॉलरपुर्तगाल
3एरियाना ग्रांडे17.3 करोड़सिंगरअमेरिका
4ड्वेन जॉनसन17 करोड़एक्टर और रेसलरअमेरिका
5सेलेना गोमेज16.7 करोड़सिंगरअमेरिका
6कायली जेनर16 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
7किम कर्दाशियां15.8 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
8लियोनेल मेसी14.1 करोड़फुटबॉलरअर्जेंटीना
9बियोंसे13.9 करोड़सिंगरअमेरिका
10नेमार13.2 करोड़फुटबॉलरब्राजील