दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग , लगातार घटी भारत की रैंकिंग




 

कुछ दिनों पहले ही साल 2020 के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग (World Passport Ranking 2020) जारी की गई है। इस मामले में सबसे विश्वसनीय मानी जाने वाली कंपनी ने ये हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इसे जारी करने वाली कंपनी ने कहा कि सूची में कुल 199 अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और 227 घूमने की जगहों को शामिल किया गया। नई वीजा नीतियां लागू होने के बाद के आंकड़ों के आधार पर ये सूची बनाई गई है।




इस सूची में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट से लेकर सबसे कमजोर पासपोर्ट तक का जिक्र है। किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है? भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, अफगानिस्तान इस सूची में किस स्थान पर हैं? किस आधार पर किसी देस के पासपोर्ट को ताकतवर या कमजोर बताया जाता है? इस सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।




सबसे ताकतवर पासपोर्ट



  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (HPI - Henley Passport Index 2020) के अनुसार दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान का है। इस सूची में जापान पहले स्थान पर है।

  • इतना ही नहीं, जापान पिछले तीन सालों से लगातार सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में पहले स्थान पर कायम है।

  • जापान के नागरिकों को दुनिया के 191 जगहों पर जाने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं है।


सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले टॉप-10 देशों की सूची




टॉप 10 में हैं 28 देश






















































































































































देश रैंकवीजा मुक्त देशों की संख्या
जापान1191
सिंगापुर2190
दक्षिण कोरिया3189
जर्मनी3189
इटली4188
फिनलैंड4188
स्पेन5187
लग्जमबर्ग5187
स्वीडन5187
फ्रांस 6186
स्विट्जरलैंड 7185
पुर्तगाल7185
नीदरलैंड्स7185
आयरलैंड7185
ऑस्ट्रिया7185
अमेरिका8184
यूके8184
नॉर्वे8184
ग्रीस8184
बेल्जियम8184
न्यूजीलैंड9183
माल्टा9183
चेक रिपबल्कि9183
कनाडा9183
ऑस्ट्रेलिया9183
स्लोवाकिया10181
लिथुआनिया10181
हंगरी 10181




किस स्थान पर है भारत


इस सूची में भारत को 84वां स्थान मिला है। यहां के नागरिकों को दुनिया के 58 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश है। यानी पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन इनमें से एक भी विकसित देश नहीं है। बीते 15 साल में भारत की रैंकिंग काफी नीचे आ गई है। यहां देखें 2006 से कैसे बदलती गई भारतीय पासपोर्ट की दुनिया में रैंकिंग-

साल        रैंक


2006      71
2007      73
2008      75
2009      75
2010      77
2011      78
2012      82
2013      74
2014      76
2015      88
2016      85
2017      87
2018      81
2019      82
2020      84




किस स्थान पर हैं पाकिस्तान समेत अन्य पड़ोसी देश


पड़ोसी देश        पासपोर्ट रैंकिंग
चीन                   72
भूटान                 89
श्रीलंका               97
बांग्लादेश             98
नेपाल                101
पाकिस्तान          104
अफगानिस्तान     107 (अंतिम पायदान पर है)