शहद का इस्तेमाल घटा देगा वजन, हफ्ते भर में गायब हो जाएगा मोटापा


शहद प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक मीठा पदार्थ है और इसे सिर्फ और सिर्फ मधुमक्खियों द्वारा ही बनाया जा सकता है। शहद एक औषधि है जिसका प्रयोग आदिकाल से किया जा रहा है। यह एक ऐसा शुद्ध पदार्थ है जिसका प्रयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। शहद के कई फायदे हैं। आज हम आपको बताएंगे तेजी से वजन कम करने में किस तरह शहद मददगार साबित होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए वजन घटाने के लिए शहद का कैसे करें इस्तेमाल...


दूध और शहद शरीर को पोषक तत्व तो देते ही हैं साथ में वजन कम करने के लिए यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है। आप को बस रात के समय में एक ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करना है। इस उपाय से शरीर का फैट बहुत जल्दी कम होने लगता है।


तुलसी एक फायदेमंद औषधि है, तुलसी के तो कहीं फायदे हैं। तुलसी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको वजन कम करने के लिए 2 चम्मच तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीना है।


पुदीना और शहद का मिश्रण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही वजन कम करने का सबसे आसान उपाय है। एक चम्मच पुदीने के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीने से वजन कम होने लगता है।


नींबू का सेवन तेजी से वजन घटाने के लिए किया जाता है। वजन घटाने का यह सबसे आसान घरेलु उपाय है, सुबह के समय 1 ग्लास नींबू पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से तेजी से वजन घटता है।


आयुर्वेदिक तरीके वजन कम करने में कारगर माने जाते हैं। ये तरीका आप अपने घर में आसानी से कर सकते हैं, आपको 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच जीरा रात में भिगोकर रखना है और सुबह उस पानी को उबालकर छान लेने के बाद, इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पी लें। इस आसान तरीके से जल्द ही वजन कम होने लगता है।