अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना - पूछ कितने में बिके?


फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी बेवाकी के लिए मशहूर हैं। वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए देश के मुद्दों पर राय रखते आए हैं। कई बार उनके बयानों को लेकर बवाल भी हो जाता है। इस बार अनुराग कश्यप के निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अनुराग ने केजरीवाल से सवाल पूछा है कि 'कितने में बिके हो?'


दरअसल शुक्रवार को जेएनयू नारेबाजी विवाद मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए अनिवार्य अनुमति दिल्ली सरकार ने प्रदान कर दी। इसके बाद कन्हैया कुमार ने एक ट्वीट किया।


कन्हैया ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस और सरकारी वकीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और TV वाली ‘आपकी अदालत’ की जगह कानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते।'


अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'महाशय अरविंद केजरीवाल जी, आपको क्या कहें। स्पाइनलेस तो प्रशंसा है, आप तो हैं ही नहीं, कितने में बिके?'