लड़के ने 99 स्मार्टफोन के साथ गूगल को बनाया बेवकूफ


आप में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन होगा और उसमें गूगल मैप्स (Google Maps) नहीं होगा। गूगल मैप्स आज किसी शहर में घूमने में एक बड़ा हथियार हो गया है, क्योंकि गूगल मैप्स एप आपको रास्ता तो बताता ही है। साथ-ही-साथ ट्रैफिक जाम के बारे में भी जानकारी देता है, लेकिन इसी गूगल मैप्स को भी मूर्ख बनाया जा सकता है और एक लड़के ने ऐसा कर दिखाया है। आइए जानते हैं कैसे?



जीपीएस से ही बनाया मूर्ख



यह बात आप भी जानते हैं कि गूगल मैप्स जीपीएस के जरिए काम करता है। जीपीएस के आधार पर ही यह आपको रास्ता बताता है और ट्रैफिक जाम के बारे में जानकारी देता है। ट्रैफिक जाम के बारे में गूगल जीपीएस के आधार पर ही जानकारी देता है। किसी सड़क पर कितने फोन में जीपीएस ऑन है, उसी आधार पर गूगल ट्रैफिक जाम के बारे में रियल टाइम में बताता है। इसी जीपीएस का फायदा उठाकर एक शख्स ने गूगल को मूर्ख बना दिया और गूगल मैप्स ने ट्रैफिक जाम ना होते हुए भी मैप्स में जाम दिखाना शुरू कर दिया।




99 स्मार्टफोन की ली मदद



दरअसल बर्लिन के रहने वाले एक शख्स ने एक ट्रॉली पर 99 स्मार्टफोन रखकर सड़क पर घूमने लगा। सभी स्मार्टफोन का जीपीएस ऑन था। ऐसे में गूगल मैप्स को लगा कि सड़क पर करीब 99 लोग अपनी 99 गाड़ियों के साथ हैं। इसी आधार पर गूगल ने मैप्स में ट्रैफिक जाम दिखना शुरू हो गया। इस तरह ने शख्स ने फर्जी ट्रैफिक जाम लगाकर गूगल को मूर्ख बना दिया। शख्स ने इसका एक वीडियो भी बनाया है जिसे आप यहां देख सकते हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो गूगल के ऑफिस के पास का ही है।