10 प्वाइंट में समझें आखिर कैसे फैलता है कोरोनावायरस




चीन में रविवार को इस वायरस से 27 और लोगों की मौते हुई, जो कि एक महीने से अधिक समय में एक दिन में मौतों की सबसे कम संख्या है। भारत में कोरोनावायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए सभी को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोरोनावायरस कैसे फैलता है, संक्रमित व्यक्ति से कितनी दूरी जरूरी है? आदि जानकारी बेहद जरूरी हैं। हम आपको 10 प्वाइंट्स में बता रहे हैं कि किस तरह यह जानलेवा वायरस फैलता है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं। 


कैसे फैलता है वायरस?



  • संक्रमित व्यक्ति से छह फीट से कम की दूरी पर कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा होता है। 

  • यह जानलेवा वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।

  • कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई भी व्यक्ति इसका शिकार हो सकता है। 

  • खांसने और छींकने से कोरोनावायरस फैलता है।

  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए टेबल, बेड या अन्य सामान से यह वायरस फैल सकता है।


 

यह हैं बचाव के तरीके



  • संक्रमित व्यक्ति से 6 फीट की दूरी बनाए रखें। 

  • घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह को ढक कर रखें, मास्क पहनें।

  • खांसने और छींकने वाले लोगों के संपर्क में आने से पूरी तरह बचें।

  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुई वस्तुओं को न छुएं।

  • अगर छूना पड़े एक बार अच्छे से हैंडवाश जरूर कर लें।