मशहूर संगीतकार वाजिद खान का इंतकाल


मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्मों में कई हिट गाने दिए। वाजिद खान का निधन बॉलीवुड सहित प्रशंसकों के लिए भी सदमे की तरह है। सलमान खान के साथ वो शुरू से जुड़े रहे और उनकी फिल्मों के लिए यादगार गाने दिए। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के दूसरे सितारों के लिए भी गाने संगीतबद्ध किए।


साजिद- वाजिद खान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। वाजिद खान ने संगीत निर्देशन के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानें भी गाए थे। इन दोनों भाईयों की जोड़ी ने सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्मों के गानों में संगीत दिया और गाने भी गाए हैं। बतौर संगीतकार साजिद- वाजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। 


साजिद- वाजिद खान को साल 2011 में फिल्म दबंग के संगीत के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला था। दबंग फिल्म के संगीत के लिए इन दोनों भाईयों की जोड़ी ने और भी कई पुरस्कार हासिल किए। इसके अलावा 'दबंग 2' के 'फेविकोल से' गानों को गिल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया। यह साल 2013 में रेडियो पर सबसे ज्यादा सुनें गाए गाने में से एक था।