राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर सभासद एसोसिएशन उ०प्र० धरना प्रदर्शन



सभासद एसोसिएशन उ0प्र0 अवगत  कराता है कि शहरी निकाय सदस्य को निम्न अधिकार दिये जाने हेतु पूर्व तीन वर्षो से लगातार प्रयासरत है प्रदेश अध्यक्ष-नीरज इन्सान एड0, बंशीधर शुक्ला की अगुवाई में दर्जनों बार प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जा चुका है। परंतु सरकार की तरफ से कोई सुनवाई न किए जाने से सभासद एसोसिएशन उ0प्र0 का हज़रत गंज में गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन  किया गया  जिसमे सदस्यों में  प्रमुख मांग सरकार के सामने रखने की मांग की है


1. नगर पालिका, नगर पंचायत के सदस्यों को प्रतिमाह 25000/-(पच्चीस हजार रूपये) मानदेय दिया जाए। 


2. नगर पालिका, नगर पंचायत के सदस्य पूर्व होने की स्थिति में 5000/-रू0 पेंशन दिया जाए।


 3. नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में अविश्वास लागू किया जाए। 


4. नगर पालिका, नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद लागूं किया जाए।


 6. नगर पालिका, नगर पंचायत के सदस्यों के वार्ड के विकास के लिए प्रतिवर्ष 20.00 लाख रूपये सभासद निधि बनायी जाए।


 7. नागर पालिका, नगर पंचायत के सदस्यों की आकस्मिक स्थिति में 20.00 लाख रूपये आश्रित परिवार को दिया जाए। 



इस कार्यक्रम अभियान, आन्दोलन में राजेश कुमार मऊ,

 पूनम शर्मा मुजफ्फरनगर , पदमाकर मौर्य मऊ,

 अरशदउल्ला प्रयागराज, अखिलेश पाण्डेय मऊ, राजेश बिलाटिया झांसी, बन्दू आगरा, अफजल अंसारी सुल्तानपुर, अरूण कुमार शाहजहॉपुर, उमर बाराबंकी, मतीन सीतापुर एवं प्रदेश के विभिन्‍न जिलो के पदाधिकारीगण इस मांग को लेकर लगातार संपर्ष कर रहे है।