लोकदल ने किया एलान, 2022 में राष्ट्रभक्त मुस्लिम चेहरा बनेगा मुख्यमंत्री’



लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह द्वार्रा ए.आइ.एम.आई., आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियो से गहन मन्त्रणा के बाद बुधवार को एलान किया कि सूबे में मुस्लिम मतदाताओ की तादात 20 फीसदी होने के बाद भी आज तक उत्तर प्रदेश में एक भी राष्ट्रभक्त मुस्लिम मुख्यमंत्री नही बन पाया। जब कि  देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के मसीहा स्व0 चैधरी चरण सिंह सदैव पिछड़े किसानों और मुस्लिमो का गठजोड़ बना कर सर्व समाज के हितों की अगुवाई करते रहे। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश के शोषितो, वंचितो, किसानों, मुस्लिमों के मतों के बल बूते सूबे मे मुख्यमंत्री बनने वाले दलो में सपा, बसपा,कॉंग्रेस के लोग क्या किसी राष्ट्रभक्त मुस्लिम चेहरा को मुख्यमंत्री बनाएंगे? यदि नही तो क्यो?