अपना दल कमेरावादी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ डेढ़ दर्जन सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी


अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजवन सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल कमेरावादी समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। जिससे अपना दल कमेरावादी लगभग डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसी क्रम में प्रथम सूची के 7 सीटों को तय कर लिया गया है। जोे समाजवादी पार्टी गठबंधन में अपना दल कमेरावादी की प्रथम सूची में निम्नवत सीटें हैं। वाराणसी जनपद रोहनियाँ एवं पिण्डरा, जौनपुर की मड़ियाहूं, मिर्जापुर की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावल, प्रतापगढ़ सदर, प्रयागराज से शहर पश्चिमी विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सहित अन्य सीटों की घोषणा अतिशीध्र कर दी जायेगी।


पत्रकार वार्ता के दौरान  राष्ट्रीय सचिव सी.एल. पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल, प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव उपस्थित रहे...।