विश्व हिंदू महासंघ के 41वे स्थापना दिवस पर अयोजित प्रेसवार्ता



युवा संयासी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वृहद्‌ हिन्दू समाज एकजुट हो, यह समय की प्रबल मांग है। इस मांग की पूर्ति हेतु विश्व हिन्दू महासंघ दिन-रात संघर्षरत है। उक्त बातें विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने विश्व हिन्दू महासंघ के 41 वे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। प्रजापति ने कहा कि, बीसवीं सदी के सत्तर के दशक में देश-दुनिया में सनातन धर्म, आर्य संस्कृति व हिन्दुत्व के प्रति बढ़ते खतरों से सावधान करने तथा अपनी मूल संस्कृति से भटके लोगों को सही मार्ग दिखाने के लिए, 12 अप्रैल 1981 को काठमांडू नेपाल में नेपाल नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह देव की अध्यक्षता व गोरक्षपीठा धीश्वर अवेद्यनाथ, मा0 अशोक सिंघल, जगदगुरू शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती, 




जयेन्द्र सरस्वती, निम्बाकचार्य, प्रपन्नाचार्य इत्यादि धर्माचार्यों की उपस्थिति में हुई। वैदिक, बौद्ध, सिख, जैन, नागा, सिंधी, रागी, वैरागी, शैव, शाक्त, वैष्णव, कबीर, रैदास, नाथ इत्यादि ऊँ में आस्था रखने वाले सभी धर्म, पंथ सनातन धर्म के ही अंग-उपांग हैं। 12 अप्रैल को अपरान्ह 2 : 00 बजे लक्ष्मण मेला मैदान से निकलने वाली शोभा यात्रा में इन सबकी झलक व झाँकियाँ मिलेंगी। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वृहद्‌ हिन्दू समाज एकजुट हो, शोभा यात्रा का यही मुख्य उद्देश्य है।संयुकत राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू महासंघ से देश-दुनिया के 90 छोटे-बड़े संगठन सम्बद्ध हैं। शोभा यात्रा लक्ष्मण मेला मैदान से निकलकर मोती महल, हिन्दी संस्थान, मेफेयर चौराहा, हजरतगंज, अटल चौक, विधान सभा मार्ग, प्रतिमा सिनेमा से होकर दसनब्बे चौराहा पर सम्पन्न होगी  प्रेसवार्ता उपाध्यक्ष श्याम्‌ विहारी अवस्थी, महामंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश सिंह,  डॉ दांद्र देव सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह संजय कुमार शुक्ला, दिनेश चन्द पाण्डेय इत्यादि प्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।