राजधानी लखनऊ में आर.डी.एस.ओ. में हिंदी पखवाड़ा 2022 का आयोजन



आर.डी.एस.ओ. लखनऊ में राजभाषा हिंदी के प्रचारप्रसार एवं प्रोत्माहन हेतु हिंदी प्रवाड़ा 14 से 29 सितंबर, 2022 तक मनाया जा रहा है। महानिदेशक, आर.डी.एस.ओ. श्री संजीव भुटानी ने आज दिनांक 14.09.2022 को आर.डी.एस.ओ. के न्यू ऑडोटोरियम में दीप प्रज्वलित करके राजभाषा प्रदर्शनी का उदघाटन किया और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पभ करके हिंदी पस्रवाड़े का शुभारंभ किया । तत्पन्नात कुमारी अभिश्री अस्थाना द्वारा वाणी वंदना प्रस्तुत की गयी एवं एक हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया , जिसकी प्रेक्षाग्रह में उपस्थित जनसमूह ने भूरि भूरि प्रशंसा की | राजभाषा प्रदर्शनी में कार्मिक शाखा, वित्त एवं लेखा, भू -इंजीनियरी, भंडार.परिक्षण, पूल एवं संरचना, चालन शक्ति तथा रेल पथ मशीन निदेशालय ने अपने अपने स्टॉल लगाकर उनके द्वारा हिंदी में किये गए कार्यो को प्रदर्शित किया | 



मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री शरद कुमार जैन ने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए आरडीएसओ में सरकारी कार्य अधिकाधिक हिंदी में करने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर माननीय रेलमंत्री द्वारा हिंदी दिवस पर दिए गए संदेश का वाचन राजभाषा अधिकारी श्री आर. पी. शाक्य द्वारा किया गया । महानिदेशक महोदय ने अपने उद्बोधन में मभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा नियमों के अनुसार सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। 


इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ अधिकारीगण श्री जे. पी. पाण्डेय महानिदेशक (विशेष), श्री शरद कुमार जैन, अपर महानिदेशक एवं मख्य राजभाषा अधिकारी तथा सभी निदेशालय प्रमुख उपस्थित रहे एवं संगठन के शेष कार्मिक वेब के माध्यम से जुड़े रहे। 


इस अवसर पर आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में संगठन के कार्मिकों हेतु शब्दार्थ एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , शैमासिक राजभाषा समीक्षा बैठक , समिति के सदस्यों हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अतिरिक्त राजभाषा अधिनियम एवं नियमों की जानकारी तथा ई-ऑफिस में हिंदी में कार्य के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर एक तकनीकी संगोष्ठी के आयोजन के साथ -साथ संगठन के विभिन्न निदेशालयों में राजभाषा प्रचारप्रसार एवं राजभाषा विषयक निरिक्षण भी किया जाएगा | दिनांक 29.09.2022 को हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में संगठन के कार्मिकों को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया जाएगा एवं उनके प्रोत्साहन हेतु एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा |