एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिया जायेगा ज्ञापन -बी पी सिंह रावत



 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश इकाई की प्रेस कांफ्रेंस लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत उपस्थिति रहे बी पी सिंह रावत ने जोर देकर कहा है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि 1 अक्टूबर को प्रदेश के 75जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए सभी जिला मुख्यालयों शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन प्रेषित करेगे नवंबर माह में प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन लखनऊ की सड़को में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द करेगे 



आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष /प्रदेश प्रभारी विनोद कनोजिया जी ने की आज की बैठक में सभी के सहयोग से प्रदेश कार्यकारणी का नए स्वरूप में गठन किया गया जिसमें जिसमे प्रदेश संरक्षक राम लाल यादव जी , यू पी सिंह जी भाई लाल जी, प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह (प्रीतम ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्युष द्धिवेदी जी उपाध्यक्ष विमलेश कुमार ,प्रदेश महामंत्री भारतेंदु यादव कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी चिंतामणी पांडेय , प्रचार सचिव इजहार अली प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मीना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुधा यादव ,गोरखपुर मंडल प्रभारी रूपेश श्रीवास्तव विंधांचल मंडल प्रभारी शिव नारायण ठाकुर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल मंत्री राम कृष्ण त्रिपाठी बरेली मंडल प्रभारी डा छोटे लाल बरेली मंडल अध्यक्ष अहिबरन सिंह गौतम देवीपाटन मंडल का मंडल अध्यक्ष ई0 धानु भारती जी सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपत दिलाई गई सभी पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्ष करने के लिए संकल्प लिया जिसमे प्रदेश के अनेकों कार्मिक संगठनो के पदाधिकारी एवं कार्मिक सामिल हुए ।