राजधानी लखनऊ में साधारण बीमा कर्मचारी की यूनियनों के संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन


 साधारण बीमा कर्मचारी की यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने लखनऊ स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस नेशनल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय कार्यालयों में भोजन अवकाश में 1:30 से 2:00 तक निम्न मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया।1. एलआईसी की तुलना में साधारण बीमा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि प्रस्ताव में असमानता ।२. एनपीएस अंशदान को 10% से बढ़ाकर 14% और परिवार पेंशन को 15% से बढ़ाकर 30% करने में विलंब के विरोध में। ३.के पी आई( मुख्य प्रदर्शन संकेतक) की नीति को यूनियन से बिना वार्ता एकतरफा थोपना। अपने हेतु विरोध में प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा इसके अतिरिक्त निम्न मांग भी करता है की साधारण बीमा की सभी कंपनियों को भी लेकर एक निगम बनाया जाए। प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी जी एस सिंह ने बताया की  उपरोक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो संयुक्त मोर्चा संघर्ष करने पर मजबूर होगा प्रदर्शन में मुख्य रूप से जी एस सिंह, मनीष सिंह, संजीव शर्मा, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ,अमर शर्मा अरुण सिक्का, नीरज वर्मा ,अंकुर , विजय मिश्रा ,हरीश उपाध्याय, संतोष कुमार, संजय मित्रा अब्दुल नईम, अनिल वर्मा, संजय श्रीवास्तव ,आदि ने अपने विचार व्यक्त किए उक्त प्रदर्शन में सैकड़ों साधारण बीमा की कर्मियों ने हिस्सा लिया।